• Mon. Mar 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी मैसूर से गिरफ्तार, 1000 से ज्यादा बार फैलाई झूठी दहशत

Byadmin

Mar 30, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अदालतों में बम की झूठी धमकियां देकर हड़कंप मचाने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शातिर आरोपी को कर्नाटक के मैसूरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास के रूप में की है।

श्रीनिवास पर आरोप है कि उसने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर देशभर में कई स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और कोर्ट में 1000 से अधिक बार फर्जी ईमेल, मैसेज और कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

किराए के घर में रहता था आरोपी

पुलिस ने रविवार को मैसूरु के वृंदावन लेआउट स्थित एक किराए के घर से गिरफ्तार किया। जहां से वह झूठी धमकी देकर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दे रहा था।

स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को देता था बम से उड़ानें की धमकी

गौरतलब है कि हाल के महीनों में कई स्कूलों, कॉलेजों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिले। जिसके कारण दहशत फैल गई। इस घटना के बहाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता को आपातकालीन कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। जांच के दौरान ये धमकियां झूठी पाई गई और लोगों को राहत मिली।

मामले को गंभीरता से देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध को मैसूरु में ढूंढ निकाला। श्रीनिवास के आवास पर तलाशी ली गई, जिसके दौरान पुलिस ने कथित तौर पर उसका लैपटॉप जब्त कर लिया। आरोपी को आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

By admin