• Fri. Feb 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्ट्रीट परफ़ॉर्मर से अरबपति बनने तकः आग उगलने वाला जोकर जिसने सर्कस को बदलकर रख दिया

Byadmin

Feb 20, 2026


लालिबर्टे (बीच में जोकर वाली लाल नाक के साथ) अपने हॉलीवु़ड वॉक ऑफ़ फ़ेम को लेकर कलाबाज़ों के साथ

इमेज स्रोत, Michael Tran / FilmMagic via Getty Images

मिलिए आग उगलने वाले, ऊंची स्टिल्ट्स पर चलने वाले अरबपति जोकर से: गाय लालिबर्टे

खुद को आधा कलाकार और आधा पूंजीपति कहने वाले लालिबर्टे ने सर्कस को, जैसा कि वह कहते हैं, ‘रीपैकेज’ किया है. उन्होंने अपनी कंपनी (सह-स्थापित) के ज़रिए इसे एक उच्च कला वाले तमाशे में बदल दिया, जिसे आज पूरी दुनिया ‘सर्क द सोलेए’ के नाम से जानती है.

लालिबर्टे का जन्म 1959 में कनाडा के पूर्वी हिस्से, क्यूबेक सिटी में हुआ. वह एक चमत्कारी शख़्सियत हैं, जो रात में कभी एक घंटे तो कभी छह घंटे ही सोते हैं.

वह हाई-स्टेक्स पोकर खिलाड़ी हैं- वास्तविकता में भी और कारोबार में भी. वह अपनी भव्य पार्टियों के लिए भी मशहूर हैं, जिनमें सितारे और कलाबाज़ शामिल होते हैं.

By admin