• Sat. Oct 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान, नाम, अतीत और मंशा पर विदेशी मीडिया में ये अहम बातें

Byadmin

Oct 3, 2026


इसराइल

इमेज कैप्शन, शुक्रवार को पीएम मोदी ने स्मित मच्छर से बात की थी
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

दुबई से इसराइल के तेल अवीव जा रही फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट में भारतीय कैप्टन पर हमला कर विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने का आरोप जिस को-पायलट पर लग रहा है, उसके बारे में अब कई चीज़ें सामने आ रही हैं.

आरोप लग रहा है कि वो को-पायलट विमान को क्रैश कराने की कोशिश कर रहा था. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि को-पायलट ओमानी नागरिक है.

हालांकि फ़्लाईदुबई ने अभी आधिकारिक रूप से को-पायलट की राष्ट्रीयता के बारे में कुछ नहीं कहा है.

लेकिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया में को-पायलट को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. एबीसी न्यूज़ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ”को-पायलट ओमान का नागरिक है. उसे ओमान एयर ने सुरक्षा जोख़िम के तौर पर चिह्नित किया था और उसे फ्लाइट उड़ाने से बैन कर दिया था.”

एबीसी न्यूज़ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ”अधिकारियों ने बताया कि 2024 में ओमान एयर में को-पायलट ट्रेनी के तौर पर काम करने के दौरान को-पायलट हमाम अल हमामी के पास चरमपंथ से जुड़ी सामग्री पाई गई थी. सूत्रों के मुताबिक़, इसके बावजूद उसे एयरलाइन में प्रशासनिक भूमिका में काम जारी रखने की अनुमति दी गई थी.”

By admin