• Thu. Apr 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हज़ारों साल पुरानी ‘विकसित और आधुनिक’ सिंधु घाटी सभ्यता का अंत कैसे हुआ?

Byadmin

Apr 2, 2026


सिंधु घाटी सभ्यता का एक रेखाचित्र
इमेज कैप्शन, सिंधु घाटी सभ्यता का एक रेखाचित्र

ईंटों से बने बहुमंज़िला घर, एक जैसी गलियां, जल निकासी की बेहतरीन व्यवस्था और फ़्लशिंग टॉयलेट्स…

यह आपको किसी आधुनिक शहर की निशानियां लग रही होंगी लेकिन असल में यह हज़ारों साल पहले की सिंधु घाटी सभ्यता की पहचान है. इसके बारे में कहा जाता है कि यह उसी दौर में थी जब प्राचीन मिस्र की सभ्यता अपने उत्कर्ष पर थी.

लेकिन सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में हम प्राचीन मिस्र की तुलना में बहुत कम जानते हैं.

कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह समाज (सिंधु घाटी सभ्यता) उस समय दुनिया में मौजूद कई दूसरे समाजों से बेहतर था और उसका रहन-सहन व आधुनिकता इसे दूसरी सभ्यताओं से अलग करती थी.

सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में कहा जाता है कि इसके विकास का दौर 2600 से 1900 ईसा पूर्व तक फैला हुआ था.

By admin