• Sun. Mar 29th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हमारा एक-एक पल मौत के नज़दीक से गुज़रा’: ईरान से भारत लौटे जहाज़ियों ने क्या बताया?

Byadmin

Mar 29, 2026


ईरान में कैद से रिहा होने के बाद भारतीय जहाज़ी आर्मीनिया होते हुए वापस भारत पहुंचे

इमेज स्रोत, Mohammad Sartaj Alam

इमेज कैप्शन, ईरान में क़ैद से रिहा होने के बाद भारतीय जहाज़ी आर्मीनिया होते हुए वापस भारत लौटे हैं

पिछले साल आठ दिसंबर को ईरानी अधिकारियों ने जिस समुद्री जहाज़ ‘एमटी वैलेंट रोर’ को अपने क़ब्ज़े में लिया था, उसके चालक दल के आठ भारतीय सदस्य रविवार तड़के भारत वापस पहुंच गए.

बीते साल आठ दिसंबर को यूएई के डिब्बा बंदरगाह के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से पकड़े गए इस जहाज़ में कुल 16 भारतीय कर्मचारी मौजूद थे.

इनमें से आठ कर्मचारियों की भारत वापसी दस फ़रवरी को हो चुकी थी लेकिन बाक़ी आठ कर्मचारी 27 फ़रवरी को रिहा होने के बाद भी घर न लौट सके.

ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमले की वजह से जहाज़ के कप्तान सहित शेष आठ जहाज़ी संघर्षपूर्ण हालात में आर्मीनिया के रास्ते 29 मार्च को भारत पहुंचे.

एक वक्त उम्मीद खो चुके ये जहाज़ी वापस भारत पहुंचने के बाद अब नए सिरे से ज़िंदगी शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं और हां एक की तो जल्द शादी भी होने वाली है.

By admin