• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हमें लगा दिवाली के पटाखे चलाए जा रहे हैं’- टाइगर श्रॉफ़ पर हमले के चश्मदीदों ने क्या-क्या बताया

Byadmin

Oct 19, 2026


टाइगर श्रॉफ़ पर 18 अक्तूबर की शाम को मुंबई में हमला किया गया (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, टाइगर श्रॉफ़ पर 18 अक्तूबर की शाम को मुंबई में हमला किया गया (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की. इस हमले के बाद बड़ी संख्या लोग इकट्ठा हो गए.

मुंबई पुलिस के मुताबिक़, गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें टाइगर श्रॉफ़ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं. उनके बाएं हाथ में गोली लगी है. इस हमले को लेकर जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

डीसीपी मोहित गर्ग के मुताबिक़, “टाइगर श्रॉफ़ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है और वे घायल नहीं हुए हैं.”

फ़ुटबॉल ग्राउंड के बाहर सबूत इकट्ठा करती फ़ॉरेंसिक टीम, टाइगर श्रॉफ़ पर इसी जगह पर हमला हुआ था

इमेज कैप्शन, फ़ुटबॉल ग्राउंड के बाहर सबूत इकट्ठा करती फ़ॉरेंसिक टीम. टाइगर श्रॉफ़ पर इसी जगह पर हमला हुआ था

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर हुए हमले को लेकर कहा कि मुंबई पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है.

By admin