• Sun. Feb 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘हम कोई विदेशी नहीं बल्कि भारतीय धर्म हैं’: ईसाई धर्मगुरुओं की क्या है चिंता?

Byadmin

Feb 15, 2026


प्रतीकात्मक तस्वीर

इमेज स्रोत, Majority WorldUniversal Images Group via Getty Images

इमेज कैप्शन, आर्कबिशप एंड्रयूज़ ने कहा है कि ‘हम भारतीय धर्म हैं’ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

द कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ़्रेंस ऑफ़ इंडिया (सीबीसीआई) ने उन धर्मांतरण-विरोधी क़ानूनों को रद्द करने की मांग की है, जो संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत दी गई धार्मिक स्वतंत्रता के अनुरूप नहीं हैं.

बता दें कि पिछले हफ़्ते ही सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण-विरोधी क़ानूनों पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका पर दर्जनभर राज्यों और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था.

यह भी अहम था कि सीबीसीआई ने अपना नया अध्यक्ष हैदराबाद के कार्डिनल एंथनी पूला को चुना.

वह भारत के पहले दलित हैं जिन्हें कार्डिनल का पद मिला और अब वह इसी प्रतिष्ठित निकाय के अध्यक्ष भी बने हैं.

By admin