• Mon. Jun 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हवाई यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं? – बीबीसी पड़ताल

Byadmin

Jun 15, 2026


एयर इंडिया

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, हाल के दिनों में भारत में बढ़ती विमान दुर्घटनाओं ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाज़ार है. अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के अनुसार, भारत का स्थान अमेरिका और चीन के बाद आता है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, साल 2025 में भारत के हवाई अड्डों से 35 करोड़ मुसाफ़िरों ने यात्रा की.

और भविष्य को लेकर भारत काफ़ी आशावादी है.

अभी देश में 163 हवाई अड्डे चालू हैं, और सरकार की योजना है कि अगले 20 वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाकर लगभग 400 कर दी जाए. भारत के वाणिज्यिक विमानों की संख्या अभी 800 से ज़्यादा है. यह साल 2040 तक लगभग तीन गुना होने की उम्मीद है.

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ काम कर चुके एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बीबीसी से कहा, “भारतीय अभी भी अमेरिका और चीन की तुलना में औसतन कम उड़ान भरते हैं, इसलिए बढ़त की काफ़ी गुंजाइश है.”

लेकिन कई लोग यह सब देखकर अब और ज्यादा चिंतित हो रहे हैं. इसकी वजह लगातार हो रही दुर्घटनाएं, विवाद और सामने आ रहे आंकड़े हैं.

By admin