• Thu. Jun 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हाफ़ पैंट-टीशर्ट पहनकर नंगे पांव परेड, कौन हैं टीएमसी नेता जहांगीर ख़ान

Byadmin

Jun 16, 2026


जहांगीर ख़ान

इमेज स्रोत, Social Media Video Screengrab

इमेज कैप्शन, जहांगीर ख़ान के परेड कराए जाने का वीडियो वायरल है जिसमें वो नंगे पैर हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान से ही सुर्ख़ियों में रहे फाल्टा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर ख़ान अभी भी चर्चाओं में हैं.

बीती आठ जून को जहांगीर ख़ान को पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ़ ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ़्तार किया था. उस समय बीबीसी बांग्ला को एक सूत्र ने बताया था कि जहांगीर ख़ान देश से भागने की तैयारी में थे.

‘फाल्टा का पुष्पा’ कहे जाने वाले जहांगीर ख़ान को गिरफ़्तार किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने दक्षिण 24 परगना ज़िले के फाल्टा में उनकी दो बार परेड कराई है.

सोमवार 15 जून को कराई गई दूसरी परेड में वो हाफ़ पेंट और टीशर्ट पहने हुए थे.

इस दौरान जहांगीर ख़ान हाथ जोड़ते और कान पकड़ते हुए भी नज़र आए. पहली बार कराई गई परेड के दौरान भी उन्होंने हाफ़ पेंट और टीशर्ट पहनी हुई थी लेकिन उस समय उनके पैरों में चप्पलें थीं. लेकिन सोमवार को कराई गई परेड के दौरान वो नंगे पैर थे.

By admin