• Sun. Apr 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हिंद महासागर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

Byadmin

Apr 5, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को हिंद महासागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप समुद्र तल से 90 किलोमीटर की गहराई पर था। अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। जो तड़के सुबह 5:39 बजे आया। सेंटर ने इसे मामूली भूकंप बताया है और क्षेत्र में कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।

यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से सक्रिय है, और यह हालिया घटना समुद्र के नीचे की हलचल को दर्शाती है, हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

क्या है भूकंप की गहराई सीमा

भूकंप पृथ्वी की सतह और सतह से लगभग 700 किलोमीटर नीचे के बीच कहीं भी आ सकते हैं। वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए, यूएसजीएस के डेटा के अनुसार, भूकंप की इस 0 – 700 किलोमीटर की गहराई सीमा को तीन जोन उथला, मध्यवर्ती और गहरा में बांटा गया है।

उथले भूकंप 0 से 70 किलोमीटर की गहराई के बीच होते हैं। मध्यवर्ती भूकंप 70 – 300 किलोमीटर की गहराई पर और गहरे भूकंप 300 – 700 किलोमीटर की गहराई पर होते हैं। USGS के अनुसार, आम तौर पर गहरे-केंद्र वाले भूकंप शब्द का इस्तेमाल उन भूकंपों के लिए किया जाता है जो 70 किलोमीटर से ज़्यादा गहरे होते हैं।

2004 में सुमात्रा-अंडमान भूकंप और सुनामी ने मचाई थी तांडव

इससे पहले 26 दिसंबर, 2004 को स्थानीय समयानुसार 07:58:53 बजे इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में आचे के पश्चिमी तट से दूर, जिसका केंद्र समुद्र में था, 9.2-9.3 तीव्रता का एक भूकंप आया था।

समुद्र के नीचे आया यह जबरदस्त भूकंप, जिसे वैज्ञानिक समुदाय में सुमात्रा-अंडमान भूकंप के नाम से जाना जाता है, बर्मा प्लेट और भारतीय प्लेट के बीच की फॉल्ट लाइन में दरार आने के कारण हुआ था, और कुछ इलाकों में इसकी मर्कल्ली तीव्रता IX तक पहुंच गई थी।

By admin