• Fri. Mar 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हेयर एक्सटेंशन में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े केमिकल पाए गए

Byadmin

Mar 20, 2026


बालों के निर्माण या प्रोसेसिंग के दौरान उनमें ये रसायन डाले जा सकते हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बालों के निर्माण या प्रोसेसिंग के दौरान उनमें ये रसायन डाले जा सकते हैं

दुनिया भर में लाखों महिलाएं जो हेयर एक्सटेंशन इस्तेमाल करती हैं, उनमें ऐसे रसायन हो सकते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर, हार्मोनों में गड़बड़ी और प्रजनन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यह दावा इस तरह के अब तक के सबसे बड़े अध्ययन में किया गया है.

वैज्ञानिकों ने सिंथेटिक और असली बालों से बने कई तरह के उत्पादों जैसे विग, ब्रेडिंग हेयर, वीव्स और क्लिप-इन जैसे एक्सटेंशन, की जांच की. लगभग हर सैंपल में उन्हें करीब 50 ख़तरनाक रसायन मिले.

ये नतीजे अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं. इसके बाद अरबों डॉलर के इस उद्योग के लिए सख़्त नियम बनाने और उपभोक्ताओं को ज़्यादा जानकारी देने की मांग तेज़ हो गई है.

अध्ययन की मुख्य लेखिका डॉक्टर एलिसिया फ्रैंकलिन कहती हैं, “हम ऐसी कंपनियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन पर यह ज़िम्मेदारी ही नहीं डाली गई है कि वे अपने उत्पादों में ख़तरनाक रसायन इस्तेमाल न करें.”

By admin