• Fri. Aug 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हॉकी वर्ल्ड कप: भारत की पहले क़दम पर ही पाकिस्तान से टक्कर, कैसी है तैयारी

Byadmin

Aug 14, 2026


हरमनप्रीत सिंह

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, वर्ल्ड कप में भारतीय हॉकी टीम पांच दशक से मेडल नहीं जीत पाई है (फ़ाइल फोटो)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पिछले पांच दशकों से हर बार एफआईएच वर्ल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप में पोडियम पर चढ़ने के इरादे से जाती रही है. लेकिन हर बार उसे असफलता का मुंह देखना पड़ा है.

हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में एक बार फिर भारतीय टीम नीदरलैंड्स और बेल्जियम में संयुक्त रूप से आयोजित वर्ल्ड कप में भाग लेने गई है. टीम की इस बार पदक जीतने की उम्मीदों को भरोसे लायक माना जा सकता है.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हॉकी इंडिया डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, “मुझे देश के लिए खेलते हुए 11-12 साल हो गए हैं और मेरी सोच हमेशा प्रमुख टूर्नामेंटों में पदक जीतने की रही है. हमारी टीम संतुलित है और पिछले दिनों में दुनिया की दिग्गज टीमों के ख़िलाफ़ किए प्रदर्शन से हम संतुष्ट हैं.”

उन्होंने इसी बातचीत में ये भी कहा है, “हमने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीता था. हम वर्ल्ड कप में 51 सालों से चले आ रहे पदकों के इंतजार को इस बार खत्म कर देंगे और नया इतिहास रचेंगे. वैसे भी हम जब भी मैदान में उतरते हैं तो अपना बेस्ट देते हैं.”

इस बार बदल गया है फॉर्मेट

हॉकी वर्ल्ड कप में आमतौर पर ग्रुप मैचों के बाद टॉप दो टीमें क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लेती थीं.

By admin