• Mon. Mar 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ के बाद क्या अब रेड सी से भी तेल की आवाजाही पर पड़ने वाला है असर?

Byadmin

Mar 30, 2026


यमन से दाग़ी गई मिसाइल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इसराइल-अमेरिका की ईरान के साथ मौजूदा जंग में 28 मार्च को पहली बार यमन से इसराइल की ओर मिसाइल दाग़ी गई थी

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ऊर्जा और अन्य ज़रूरी सामान की सप्लाई का एक अहम मार्ग ‘रेड सी’ है और इस रास्ते से दुनिया का लगभग 15% समुद्री कारोबार होता है.

यमन के हूती गुट के ईरान युद्ध में अमेरिका और इसराइल के ख़िलाफ़ उतर जाने से इस रास्ते से होने वाले व्यापार पर भी ख़तरे की आशंका है, जो पहले भी हूती लड़ाकों के निशाने पर रहा है.

अगर ऐसा होता है तो दुनिया भर के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, क्योंकि होर्मुज़ स्ट्रेट की ईरानी नाकेबंदी ने तेल और गैस के दाम बढ़ा दिए हैं और कई देशों के आगे संकट खड़ा हो चुका है.

होर्मुज़ स्ट्रेट के रास्ते से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई का क़रीब 20% होकर गुज़रता रहा है, जो अभी काफ़ी हद तक बंद है और इसकी कुछ भरपाई रेड सी के रास्ते हो रही है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin