• Fri. Apr 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ कैसे बना ईरान का सबसे ताक़तवर हथियार?

Byadmin

Apr 9, 2026


चार ईरानी सैनिक एक स्पीड बोट पर बड़ी मशीनगन के साथ एक टैंकर की ओर जाते हुए

इमेज स्रोत, NurPhoto via Getty images

इमेज कैप्शन, ईरानी नेवी के सैनिक मशीनगन लगी स्पीड बोट के साथ होर्मुज़ स्ट्रेट में तैनात हैं

ईरान, अमेरिका और इसराइल के बीच 40 दिन तक चली जंग के बाद एक चौंकाने वाला निष्कर्ष सामने आया है. ईरान की सबसे असरदार ताक़त, परमाणु क्षमता में नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज़ स्ट्रेट को बाधित करने में हो सकती है.

शुरुआत से ही इस युद्ध को ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश के रूप में देखा गया और इसके लिए अहम ठिकानों और नेताओं को निशाना बनाकर भारी बमबारी की गई.

ईरान ने जवाब में अमेरिका के खाड़ी सहयोगियों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, लेकिन जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ा, उसने अपना ध्यान उस संकरे समुद्री रास्ते पर केंद्रित कर दिया जो फ़ारस की खाड़ी को वैश्विक बाज़ारों से जोड़ता है.

इस कदम ने अमेरिका और उसके उन सहयोगियों पर तुरंत भारी दबाव डाल दिया, जो होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति पर निर्भर हैं.

By admin