• Tue. Apr 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ को लेकर ट्रंप की डेडलाइन क़रीब, भारत समेत इन देशों ने कैसे की ईरान से डील

Byadmin

Apr 7, 2026


बीते दिनों भारतीय पोत 'नंदा देवी' एलपीजी लेकर होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर जामनगर पहुँचा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान ने भारत समेत कुछ देशों के जहाज़ों को होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने की सीमित अनुमति दी है (फ़ाइल फ़ोटो

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान मंगलवार रात आठ बजे तक (वॉशिंगटन के समयानुसार) होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने को तैयार नहीं हुआ, तो वो ‘ईरान को एक रात में ही तबाह’ कर सकते हैं.

लेकिन उनकी इस ताज़ा धमकी से पहले ही कुछ देशों ने ईरान के साथ अपने जहाज़ों को इस अहम समुद्री मार्ग से गुज़रने देने के लिए समझौते कर लिए थे.

इसका सबसे ताज़ा उदाहरण फिलीपींस है.

एशियाई देश ऐसे समझौतों को लेकर ख़ास तौर पर उत्सुक रहे हैं, क्योंकि उनकी अर्थव्यवस्थाएँ खाड़ी क्षेत्र के ईंधन पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं.

फिलीपींस से पहले भारत और पाकिस्तान ने भी ईरान से समझौते किए हैं ताकि उनके कुछ जहाज़ों को होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने दिया जाए.

By admin