• Mon. Mar 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ को लेकर ट्रंप क्यों दे रहे नेटो को धमकी, अमेरिकी राष्ट्रपति की युद्धपोत भेजने की अपील पर यूरोप और दूसरे देशों ने क्या कहा

Byadmin

Mar 16, 2026


ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को बहुत नुक़सान पहुंचाया है

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सेना की ताक़त को पूरी तरह ख़त्म कर दिया गया है, लेकिन ईरान की ओर से हमले रुके नहीं हैं

पढ़ने का समय: 10 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग में होर्मुज़ स्ट्रेट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मुसीबत बन गया है. युद्धपोत भेजने की उनकी अपील के बावजूद यूरोप और अन्य देशों ने अभी तक कोई ख़ास दिलचस्पी नहीं दिखाई है.

इसके बाद रविवार को ट्रंप ने यूरोपीय देशों को धमकी दी और कहा कि अगर वे होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने में मदद नहीं करते हैं, तो यह नेटो के भविष्य के लिए ‘बहुत बुरा’ होगा.

ये बात उन्होंने फ़ाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में और फिर फ्लोरिडा से वॉशिंगटन लौटते हुए अपने एयर फ़ोर्स वन विमान पर पत्रकारों से बात करते हुए दोहराई.

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि चीनी राष्ट्रपति के साथ बीजिंग में इसी महीने होने वाली उनकी प्रस्तावित बैठक से पहले चीन होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि चीन को “उसका 90 फ़ीसदी तेल इसी स्ट्रेट से मिलता है.”

By admin