• Wed. Sep 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ में अमेरिका-ईरान फिर भिड़े, सऊदी पर हूती हमले: क्यों बढ़ सकती हैं भारत की मुश्किलें

Byadmin

Sep 9, 2026


होर्मुज़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एक जहाज दक्षिणी ईरान के पोर्ट सिटी बंदर अब्बास के तट (होर्मुज स्ट्रेट) से गुज़रता हुआ

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

कच्चे तेल की क़ीमतें क़रीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गईं.

अमेरिका ने मंगलवार को ईरानी तेल टैंकरों पर हमले किए और हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एनर्जी इन्फ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया था.

मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष में यह एक नया और गंभीर टकराव माना जा रहा है.

क़ीमतों को ऊपर ले जाने वाली मुख्य ताक़तें मध्य-पूर्व में जियोपॉलिटिकल संघर्ष हैं, जिसमें पर्सियन गल्फ़ में अमेरिका-ईरान संघर्ष और यमन में सऊदी अरब के साथ हूतियों के बीच टकराव शामिल है. इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध भी जारी है.

अमेरिका के सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी सेना ने पाँच ईरानी कच्चे तेल के टैंकरों को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर की ओर से पिछले दो दिनों में दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई.

By admin