• Thu. Mar 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ से भारतीय जहाजों को गुजरने देने पर ईरान ने रज़ामंदी दे दी है? विदेश मंत्रालय ने क्या बताया

Byadmin

Mar 12, 2026


रणधीर जायसवाल

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से भारतीय मालवाहक जहाजों के गुजरने को लेकर ईरान की अनुमति दिए जाने की ख़बरों पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी.

पढ़ने का समय: 5 मिनट

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उन रिपोर्ट्स पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी, जिनमें दावा किया गया है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर राज़ी हो गया है.

हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से इस बारे में बातचीत की है.

जायसवाल ने कहा, “विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष के बीच हाल के दिनों में तीन बार बातचीत हुई है. आखिरी बातचीत में शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.”

इससे पहले भारतीय मीडिया में ख़बरें छपी थीं कि ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से निकलने की इजाज़त दे दी थी.

By admin