• Mon. Mar 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ स्ट्रेट की वजह से क्यों हो रहा है तेल और गैस की क़ीमतों में उछाल, कब तक रहेगा ऐसा

Byadmin

Mar 2, 2026


जहाज़

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की ढुलाई होर्मुज़ स्ट्रेट से होती है

मध्य पूर्व में अमेरिका और इसराइल के जारी हमलों के जवाब में ईरान लगातार हमले कर रहा है. इस बीच दुनिया में तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सोमवार को प्राकृतिक गैस की क़ीमतों में लगभग 50 फ़ीसदी की तेज़ बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनियों में से एक क़तर एनर्जी ने अपनी फ़ैसिलिटीज़ पर हुए “सैन्य हमलों” के बाद उत्पादन रोक दिया.

तेल की वैश्विक मानक क़ीमत यानी ब्रेंट क्रूड सोमवार को 10 फ़ीसदी उछलकर 82 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया.

पिछले दो दिनों में होर्मुज़ जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के पास कम से कम तीन जहाज़ों पर हमले के बाद यह बढ़ोतरी हुई. स्ट्रेट दो समुद्रों को जोड़ने वाली एक संकरी वॉटर बॉडी होती है.

By admin