• Sun. Mar 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होर्मुज़ स्ट्रेट क्या ईरान जंग में ट्रंप के ‘गले की फांस’ बनता जा रहा है?

Byadmin

Mar 15, 2026


ट्रंप

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका हर हाल में होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलेगा

पढ़ने का समय: 9 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग ने दुनिया भर की एनर्जी सिक्योरिटी को संकट में डाल दिया है क्योंकि होर्मुज़ स्ट्रेट लगभग बंद है जिससे दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20 फ़ीसदी हिस्सा गुजरता है.

इसकी वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के आस पास पहुंच गए हैं और कई देशों में ईंधन संकट पैदा हो गया है. ईरान युद्ध से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले कच्चे तेल के 68 से 70 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ‘हर हाल में’ होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलेगा. उन्होंने कई देशों को अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है.

हालांकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट सिर्फ ‘दुश्मन देशों के जहाजों’ के लिए बंद है.

By admin