• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

होली के दिन झगड़ा, युवक की मौत और बुलडोज़र कार्रवाई: उत्तम नगर में अब कैसा है माहौल

Byadmin

Mar 10, 2026


जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर
इमेज कैप्शन, झगड़े के बाद से इलाक़े के जेजे कॉलोनी बाज़ार में सन्‍नाटा पसरा है.

द‍िल्‍ली के उत्तम नगर इलाक़े में होली के द‍िन ह‍िंसा और एक युवक की मौत के छह द‍िन बाद भी तनाव साफ़ महसूस क‍िया जा सकता है. इलाक़े में पुल‍िस की कड़ी क़‍िलेबंदी है.

इस ह‍िंसा में 26 साल के तरुण गंभीर तौर पर ज़ख्‍़मी हो गए थे. बाद में अस्‍पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका पर‍िवार ग़म और ग़ुस्‍से में है.

उनकी हत्‍या के अभियुक्तों में से एक के घर पर द‍िल्‍ली नगर न‍िगम (एमसीडी), पश्‍च‍िम ज़ोन ने बुलडोज़र चलाया और कुछ ह‍िस्‍सा ढहा द‍िया.

एमसीडी के एक अफ़सर के मुताब‍िक़, घर के ये ह‍िस्‍से अत‍िक्रमण करके बने थे.

By admin