• Sun. Aug 24th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

100 किलोमीटर दूर लड़की से मिलने गए शख्स को मोहब्बत पड़ी भारी, परिवार वालों ने 13 घंटे बांधकर पीटा

Byadmin

Aug 24, 2025


मध्य प्रदेश के बैकुंठपुर के लड़के की फेसबुक के माध्यम से एक नाबालिग लड़की से दोस्ती हो गई। उससे मिलने के लिए वह 100 किलोमीटर दूर चला गया। जहां पर लड़की के परिवार वालों ने लड़के को बांदकर 13 घंटों तक पीटा। बाद में पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रेम में पड़ा शख्स किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। प्रेम ना सीमा देखता है, ना विवशता देखता है और ना ही कोई वजह देखता है। कुछ ऐसा ही मामला है मध्य प्रदेश से, जहां पर फेसबुक पर दोस्त बनी एक लड़की से मिलने के लिए युवक ने 100 किलोमीटर का सफर तय किया। हालांकि, इसके लिए युवक को बड़ी पीड़ा सहनी पड़ी।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, फेसबुक पर बनी एक दोस्त से मिलने के लिए वह 100 किलोमीटर तक चला गया। लेकिन वहां पर लड़की के परिवार के लोगों ने उसको 13 घंटों तक पीटा। बाद में किसी तरीके से उसकी जान बच सकी।

जानिए क्या है पूरा मामला

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा जिले का एक शख्स शनिवार को मऊगंज के पिपराही गांव में लड़की से मिलने के लिए गया था। यहां पर लड़की के परिवार के लोगों ने युवक को रस्सी से बांध दिया। उन्होंने कथित तौर पर लड़के शनिवार रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक पीटा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद लड़की से मिलने आया था युवक

पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति ने इस संबंध में बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़का बैकुंटपुर का रहने वाला है और फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग से मिलने के लिए आया था।

पुलिस ने कहा कि अभी तक इस संबंध में हनुमाना पुलिस स्टेशन में कोई भी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी हमने थाना प्रभारी को पूरी जानकारी दे दी है और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: एमपी के दतिया में सनसनीखेज वारदात, मंदिर में दर्शन करने गई नाबालिग के साथ गैंगरेप; मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: भोपाल में ड्रग्सकांड के आरोपी मछली परिवार पर बड़ा एक्शन, आलीशान कोठी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

By admin