• Wed. Sep 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

134 दिन में दूसरी बार क्यों मिल रहे हैं दुनिया के दो ताक़तवर राष्ट्रपति?

Byadmin

Sep 23, 2026


इससे पहले दोनों के बीच 14 मई 2026 को मुलाक़ात हुई थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चीन दौरे पर गए थे.

इमेज स्रोत, Kenny HOLSTON / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, इससे पहले दोनों राष्ट्रपतियों के बीच 14 मई 2026 को मुलाक़ात हुई थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

चार महीने और 9 दिन के बाद दुनिया की दो सबसे ताक़तवर अर्थव्यवस्थाओं, अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति फिर मिल रहे हैं. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच 14 मई 2026 को मुलाक़ात हुई थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चीन दौरे पर गए थे.

इस बार अंतर सिर्फ़ इतना है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत वॉशिंगटन में होगा, जो 23 से 25 सितंबर 2026 तक अमेरिका की सरकारी यात्रा पर रहेंगे. वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुलावे पर जा रहे हैं.

दोनों राष्ट्रपतियों की मुख्य मुलाक़ात 24 सितंबर को वॉशिंगटन में होगी.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेता अमेरिका-चीन संबंधों से जुड़े अहम मुद्दों के साथ दुनिया में शांति और विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से बात करेंगे. हालांकि, मुलाक़ात का पूरा और विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है.

किन मुद्दों पर बात हो सकती है?

बीबीसी न्यूज़ हिंदी के पॉडकास्ट ‘दिन भर’ में अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर धनंजय त्रिपाठी ने कहा, ”यह बैठक दोनों देशों के लिए सकारात्मक है. चीन के राष्ट्रपति शी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब दो युद्ध चल रहे हैं. राष्ट्रपति शी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बुलावे पर जा रहे हैं.”

By admin