• Sun. Feb 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ाई, चार विकेट गिरे

Byadmin

Feb 22, 2026


तिलक वर्मा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, तिलक वर्मा ने महज एक रन बनाया

पढ़ने का समय: 3 मिनट

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई है.

7.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट गंवाकर 43 रन है. टीम इंडिया का वाशिंगटन सुंदर को पांचवें नंबर पर भेजने का दांव नहीं चला और वो 11 रन बनाकर ही आउट हो गए.

वहीं अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर यानसन की गेंद पर आउट हुए.

इससे पहले भारत के ओपनर ईशान किशन पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. उनका विकेट दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम ने लिया.

इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा भी एक रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट यानसन ने लिया है.

By admin