• Tue. Mar 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

1970 के दशक का तेल संकट क्या था और क्या हम उससे भी बुरे हालात की ओर बढ़ रहे हैं?

Byadmin

Mar 31, 2026


1970 के दशक की एक फ़ोटो में, नीले और सफ़ेद कपड़े पहनी एक महिला अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपनी भूरी कार में पेट्रोल डालने के लिए लाल जेरीकैन का इस्तेमाल कर रही है

इमेज स्रोत, James Pozarik/Liaison via Getty Images

इमेज कैप्शन, 1970 के दशक में तेल संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था और वित्तीय संकट खड़ा हो गया था

दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए एक अहम समुद्री रास्ता एक महीने से बंद है. इससे यह चेतावनी मिली है कि ये दुनिया 1970 के दशक के तेल संकट से भी बड़े संकट की ओर बढ़ सकती है.

शिपिंग एक्सपर्ट और मर्स्क के पूर्व डायरेक्टर लार्स येनसेन ने बीबीसी से कहा कि अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्ध का असर 1970 के दशक के आर्थिक संकट से “काफ़ी ज़्यादा बड़ा” हो सकता है.

उनकी यह टिप्पणी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के प्रमुख फ़तीह बिरोल की चेतावनी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया “इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा सुरक्षा ख़तरे का सामना कर रही है.”

उन्होंने बीबीसी से कहा, “यह 1970 के दशक के तेल के दामों के झटकों से भी बड़ा है. यह रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद गैस की क़ीमतों में आए उछाल से भी बड़ा है.”

हालांकि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ का बंद होना वैश्विक सप्लाई को प्रभावित कर रहा है, लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि आज की दुनिया पहले से ज़्यादा मज़बूत है.

By admin