• Mon. Feb 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

24 दिन, कई मौतें और एक गांव का रहस्य: हरियाणा के छांयसा में आख़िर क्या हुआ?

Byadmin

Feb 23, 2026


लिवर फ़ेल होने से मारे गए दिलशाद की मां हारुनी कहती हैं 48 घंटे में ही सब ख़त्म हो गया
इमेज कैप्शन, लिवर फ़ेल होने से मारे गए दिलशाद की मां हारुनी कहती हैं कि 48 घंटे में ही सब ख़त्म हो गया

सुबह की ठंडी हवा में फ़ज्र की अज़ान की आवाज़ धीरे-धीरे आ रही थी. नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू के बाहर बैठी आशूबी की आंखें दरवाजे़ पर टिकी थीं.

कुछ घंटे पहले तक उन्हें यक़ीन था कि उनका 14 साल का बेटा शारिक़ जल्द ठीक हो जाएगा. उनके लिए आख़िर यह सिर्फ़ बुख़ार ही तो था.

लेकिन उस सुबह डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अब कुछ नहीं किया जा सकता. वह धीमी आवाज़ में कहती हैं, “रात तक तो ठीक था… सुबह देखा तो डॉक्टर पंपिंग कर रहे थे.”

चौदह साल के शारिक़ 25 जनवरी को अचानक बीमार पड़ने से पहले तक बिल्कुल ठीक थे. बुख़ार आने के 48 घंटों के भीतर ही उनकी मौत हो गई. शारिक़ का लिवर फे़ल हुआ था.

By admin