• Wed. Jul 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

’35 करोड़ की पेशकश की गई’: क्या विजय के विधायक की ख़रीद-फ़रोख़्त की कोशिश हुई

Byadmin

Jul 1, 2026


डीएमके विधायक इलैयाराजा मुख्यमंत्री विजय के साथ

इमेज स्रोत, Ilayaraaja

इमेज कैप्शन, डीएमके विधायक इलैयाराजा मुख्यमंत्री विजय के साथ

तमिलनाडु पुलिस ने विजय सरकार को अस्थिर करने के मक़सद से कथित होर्स ट्रेडिंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

ये कार्रवाई उथंगरई विधानसभा सीट से टीवीके विधायक एन इलैयाराजा की शिकायत के बाद की गई है.

विधायक का दावा है कि विधानसभा के स्पीकर के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव में वोट करने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई.

पुलिस ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इस मामले की जानकारी दी है.

टीवीके का दावा है कि गिरफ़्तार लोगों का संपर्क डीएमके के वरिष्ठ नेता सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक कुमार से था. वहीं डीएमके ने इन आरोपों को निराधार बताया है.

By admin