• Thu. May 1st, 2025

24×7 Live News

Apdin News

42 judges transfer UP,यूपी में 42 जजों का तबादला, संजीव कुमार प्रयागराज के जिला जज बने, देखिए वाराणसी-गाजियाबाद समेत पूरी लिस्ट – 42 judges transferred in uttar pradesh sanjeev kumar become district judge prayagraj see full list

Byadmin

May 1, 2025


अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़े स्तर पर जजों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार रात को करीब 42 जिलों को इधर से उधर किया गया है। संभल, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, कौशांबी समेत कई जिलों के जिला जज बदल दिए गए हैं। फर्रुखाबाद जिले के जिला जज विनय कुमार को हाथरस भेजा गया है। जबकि श्रावस्ती के जिला जज राममिलन सिंह को देवरिया का जिला जज बनाया गया है। इसी तरह शामली के जिला जज विकास कुमार को मथुरा, महोबा के जिला जज जय प्रकाश यादव को कौशांबी, मथुरा के जिला जज आशीष गर्ग को गाजियाबाद, प्रयागराज के जिला जज संतोष राय को मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के जिला जज संजीव कुमार को प्रयागराज में जिला जज बनाया गया है।

हाईकोर्ट लखनऊ बेंच भेजे गए प्रदीप कुमार सिंह

जजों के तबादलों के क्रम में कौशांबी के जिला जज अनुपम कुमार को अलीगढ़, महाराजगंज के जिला जज नीरज कुमार को फर्रुखाबाद, इटावा के जिला जज चवन प्रकाश को कानपुर नगर, आगरा के जिला जज विवेक संगल को बदायूं और कानपुर नगर के जिला जज प्रदीप कुमार सिंह को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच भेज गया है।

साथ ही गोरखपुर के जिला जज तेज प्रताप तिवारी को रामाबाई नगर (कानपुर देहात), भदोही के जिला जज दुर्गा नारायण सिंह को संभल, रामाबाई नगर (कानपुर नगर) के जिला जज जयप्रकाश तिवारी को वाराणसी, वाराणसी के जिला जज संजीव पांडेय को मेरठ, औरैया के जिला जज संजय कुमार को बिजनौर, संभल के जिला जज कमलेश कुच्छल को झांसी, झांसी के जिला जज पदम नारायण मिश्र को मुरादाबाद भेजा गया है।

इसी तरह मुरादाबाद के जिला जज भानु देव शर्मा को रामपुर, रामपुर के जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी को प्रतापगढ़, बहराइच के जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी को बलरामपुर, मेरठ के जिला जज रजत सिंह जैन को इटावा, हाथरस के जिला जज सत्येंद्र कुमार को बहराइच, देवरिया के जिला जज देवेंद्र सिंह को बांदा, प्रतापगढ़ के जिला जज अब्दुल शाहिद को पीलीभीत, बागपत के जिला जज संजय कुमार मलिक को आगरा, बदायूं के जिला जज मनोज कुमार को बागपत, मुजफ्फरनगर के जिला जज डॉ. अजय कुमार को हापुड़, हापुड़ के जिला जज मलखान सिंह को नोएडा, अमरोहा के जिला जज जफीर अहमद को गोंडा, बांदा के जिला जज डॉक्टर बब्बू सारंग को फिरोजाबाद और बलरामपुर के जिला जज अनिल कुमार झा को गोरखपुर का जिला जज बनाया गया है।

प्रतिमा श्रीवास्तव बाराबंकी जिला जज नियुक्त

इसके अलावा नोएडा के पीठासीन अधिकारी मयंक चौहान को औरैया का जिला जज बनाया गया है। हापुड़ पारिवारिक कोर्ट के जज डॉक्टर विदुषी सिंह को महोबा का जिला जज बनाया गया है। इसी तरह प्रतिमा श्रीवास्तव को बाराबंकी का जिला जज नियुक्त किया गया है। साथ ही अजय कुमार सिंह को महाराजगंज का जिला जज नियुक्त किया गया है।

लखनऊ बेंच के वरिष्ठ रजिस्ट्रार विवेक को अमरोहा जिला का जिला जज बनाया गया है। इसी तरह रमेश चंद्र को वाणिज्य कर न्यायाधिकरण लखनऊ के पद पर भेजा गया है। अखिलेश दुबे को भदोही का जिला जज बनाया गया है। चंदौली के पारिवारिक न्यायालय के जज राकेश धर दुबे को श्रावस्ती का जिला जज नियुक्त किया गया है। साथ ही मुरादाबाद के वाणिज्यिक न्यायालय के जज इंद्रप्रीत सिंह जोश को शामली का जिला जज बनाया गया है।

By admin