डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी लगातार आज 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम मोदी सिंधु जल संधि को लेकर कहा कि भारत का पानी दुश्मनों की धरती को सींचता था, जबकि मेरी धरती प्यासी रहती थी। अब भारत और उसके किसानों को अपने पानी पर अधिकार होगा। किसानों और राष्ट्र के कल्याण के लिए, हम सिंधु जल संधि से सहमत नहीं हैं।