• Thu. Aug 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

91 फ़ीसदी पाकिस्तानियों की इंडिया पर है ये राय, प्यू रिसर्च के सर्वे पर क्या बोले विशेषज्ञ

Byadmin

Aug 20, 2026


भारत-पाकिस्तान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर दोनों मुल्कों के लोग क्या राय रखते हैं इसे लेकर प्यू रिसर्च सेंटर ने एक रिपोर्ट जारी की है

“स्वतंत्र भारत और पाकिस्तान बनने के करीब 80 साल बाद भी यहां के आम लोगों के बीच एक-दूसरे को लेकर नकारात्मक सोच हावी है और दोनों देश एक-दूसरे को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं.”

हाल में जारी हुए अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च के वैश्विक व्यवहार सर्वे में यह बात सामने आई है, इसमें लोगों की धारणाओं, राय और विश्वास को मापा गया है.

सर्वे में भाग लेने वाले 91 फ़ीसदी पाकिस्तानी वयस्कों की राय भारत को लेकर प्रतिकूल रही. जबकि भारत में पाकिस्तान को लेकर नकारात्मक राय रखने वाले सर्वे में शामिल वयस्क 78 फ़ीसदी थे.

प्यू रिसर्च ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में यह भी बताया है कि भारत और पाकिस्तान का यही रुख़ बीते एक दशक के सर्वेक्षणों में दिखता आया है.

ऐसे में सवाल है कि आख़िर क्यों दोनों देशों की एक-दूसरे को लेकर बदग़ुमानी ख़त्म नहीं होती?

By admin