Aaj Ka Rashifal 11 April:इन चार राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा दिन, अटके काम होंगे पूरे – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 11 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Aaj Ka Rashifal 11 April: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है। ऐसे में आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए राशिफल को जानते हैं।
Trending Videos
2 of 13
Rashifal 11 April
– फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी और कुछ अनचाहे खर्चों को मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले भी मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है और बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।
3 of 13
Rashifal 11 April
– फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपके मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और गुस्से को कंट्रोल करना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।
4 of 13
Rashifal 11 April
– फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज दिन व्यस्तता और काम के दबाव से भरा रहेगा। जरूरी काम कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत आपके लिए उत्साहजनक होगी। मन में किसी बात की परेशानी है तो पिताजी से साझा करें। रुका काम पूरा होने की संभावना है। आस-पड़ोस में बिना मांगे सलाह देने से बचें।
5 of 13
Rashifal 11 April
– फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज जिम्मेदारी का दिन है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा और काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।