Aaj Ka Rashifal 12 April:इन पांच राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 12 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Aaj Ka Rashifal 12 April: रविवार, अप्रैल को श्रवण नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा फिर इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आज के दिन भद्रा, पंचक औ विडाल योग भी रहेगा। आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि होगी। इस दिन कई तरह के शुभ योग जैसे सर्वार्थसिद्ध, विडाल और दूसरे तरह के अन्य योगों का निर्माण होगा। इस दिन कई तरह के शुभ योगों के निर्माण के चलते मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर कारोबार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 12 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। संतान की परीक्षा के परिणाम आपको खुशी देंगे और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी परिवार सदस्य की सेहत आपको चिंता दे सकती है और मित्र निवेश को लेकर सुझाव दे सकते हैं।
3 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन उन्नति की राह पर बढ़ने का रहेगा। परिवार के लिए लिए गए निर्णय पर कभी-कभी पछतावा हो सकता है। किसी से बिना सोचे-समझे वादा न करें और वाणी में संयम रखें। रहन-सहन सुधारने की कोशिश करेंगे और मन की कोई इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और बिजनेस में पार्टनर पर नजर रखना जरूरी होगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। रुके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति में कदम रखने वालों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि लोग आपकी छवि को चुनौती दे सकते हैं।
5 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज नई प्रॉपर्टी की खरीदारी लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा और संतान के साथ पिकनिक की योजना बन सकती है। उधार लिया हुआ धन वापस लिया जा सकेगा। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें और परिवार में भाई-बहनों से चल रही खटपट का समाधान निकालेंगे।