• Fri. Feb 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Aaj Ka Rashifal 6 Feb:इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें दैनिक राशिफल – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 6 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Byadmin

Feb 6, 2026



Rashifal 06 February 2026: आज 06 फरवरी को 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। फाल्गुन माह के इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 12:13-12:57 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 11:13 − 12:34 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे।

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!




Trending Videos

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 6 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मेष राशि

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा। संतान की किसी छोटी-सी फरमाइश को पूरा करके आप उन्हें खुश कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा बनेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना बेहद जरूरी है, इसलिए यदि किसी की कोई बात आपको बुरी लगे, तो उसे दिल से न लगाए और बात को वहीं खत्म कर दें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 6 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


वृषभ राशि

आज आपका मन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक लगेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करके आपको आत्मिक संतोष की अनुभूति होगी। हालांकि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज करना आज भारी पड़ सकता है, इसलिए समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रखें। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शुभ रहेगा, लेकिन धन निवेश करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन अवश्य करें। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपके साथ खड़े नजर आएंगे जिससे कठिन परिस्थितियां भी आसान लगेंगी।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 6 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मिथुन राशि

आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा सुकून पा सकेंगे। आज वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिल सकता है। पिता जी की किसी बात को लेकर मन थोड़ा आहत हो सकता है, लेकिन उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी बड़े फेरबदल से फिलहाल बचें, नहीं तो बना हुआ काम बिगड़ सकता है।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 6 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


कर्क राशि

आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी और समझदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम करने में न केवल आसानी होगी बल्कि मन भी लगा रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर ज़्यादा निर्भर रहना भी नुकसानदेह हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


By admin