• Sat. Oct 12th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Accident In Kaithal: Car Went Out Of Control And Fell Into Sirsa Branch Canal, 7 People Died – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Oct 12, 2024


संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल

Updated Sat, 12 Oct 2024 12:53 PM IST

कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो नहर में डूब गई। कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई है। परिवार कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।


Accident in Kaithal: Car went out of control and fell into Sirsa branch canal, 7 people died

कैथल में कार नहर में गिरी
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


Trending Videos

कैथल के गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार के सभी सदस्य गांव डीग के रहने वाले थे और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई व नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा तो वहां पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला।

By admin