• Wed. Apr 9th, 2025 4:20:23 AM

24×7 Live News

Apdin News

Actor Manoj Kumar Last Rites And Funeral Live Updates From Pawan Hans Crematorium – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Apr 5, 2025


11:31 AM, 05-Apr-2025

गम में डूबी नजर आईं मनोज कुमार की पत्नी

भारत के अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचीं।

 

11:27 AM, 05-Apr-2025

जायद खान ने किया याद

अभिनेता-निर्माता जायद खान ने कहा, “वह हमारे देश के पहले प्रमुख अभिनेता और सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्होंने एक विरासत छोड़ी है। यह विरासत बताती है कि एक इंसान को कैसे होना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में खुद को कैसे पेश करना चाहिए… उनके जैसा स्टार बनने के लिए भारत की आत्मा को अपने अंदर समाहित करना होता है और मुझे लगता है कि यही उन्होंने किया है।”

 

11:22 AM, 05-Apr-2025

महाराष्ट्र के मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, “मनोज कुमार जैसे कलाकार अब इंडस्ट्री में नहीं मिलेंगे। मैं बचपन से उनका प्रशंसक रहा हूं…हमारा पारिवारिक रिश्ता है। आज मैं भले ही राज्य मंत्री बन गया हूं, लेकिन मैं यहां मंत्री के तौर पर नहीं आया हूं, बल्कि मैं यहां एक दोस्त के तौर पर आया हूं। वह एक ऐसे कलाकार थे, जिनके दिल में हिंदुस्तान था…मैं अपने परिवार और महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

 

11:17 AM, 05-Apr-2025

अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये दिग्गज कलाकार

अभिनेता प्रेम चोपड़ा, संगीतकार अनु मलिक मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अभिनेता मनोज ‘भारत’ कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

 

11:15 AM, 05-Apr-2025

हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे मनोज कुमार: विंदू दारा सिंह

अभिनेता विंदू दारा सिंह ने कहा, “हम सभी यहां आए हैं…उनका परिवार हमारे बहुत करीब है। वह चले गए हैं, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे… वह एक महान व्यक्ति थे। हमने अपना जीवन उनके साथ बिताया है और हमें उनसे बहुत प्यार मिला है।”

11:14 AM, 05-Apr-2025

रजा मुराद ने मनोज कुमार को किया याद

अभिनेता रजा मुराद ने कहा, “यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है। वह एक ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने सभी में देशभक्ति की भावना पैदा की… बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक योग्य होम्योपैथ डॉक्टर भी थे और मैं उनका एक पेशेंट रह चुका हूं।”

11:01 AM, 05-Apr-2025

पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पवन हंस श्मशान घाट लाया गया

10:47 AM, 05-Apr-2025

आंखों में आंसू लिए अंतिम दर्शन कर रहे लोग

10:43 AM, 05-Apr-2025

अभिनेता मनोज कुमार को दिया गया राजकीय सम्मान

09:54 AM, 05-Apr-2025

अंतिम यात्रा की तैयारी

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निवास की तस्वीरें सामने आई हैं। आज लगभग 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार जुहू स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।



By admin