अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से कुछ ही बचे हैं। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे जिनकी इस हादसे में मृत्यु हो गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करते ही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 क्रैश हो गई। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से केवल एक के ही जिंदा बचने की खबर है। ये बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट था।
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। हादसे में उनका भी निधन हो गया। कई परिवारों ने अपनों को खोया, जिसमें एक वो दुल्हन भी थी, तो शादी के बाद अपने पति से मिलने पहली बार लंदन जा रही थी।
जनवरी में हुई थी शादी
एअर इंडिया के विमान में राजस्थान के बालोतरा जिले के अराबा गांव की रहने वाली खुशबू ने भी टिकट कराई थी। खुशबू की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। उनके पति मनफूल सिंह लंदन में पढ़ाई करते हैं। शादी के बाद मनफूल सिंह लंदन वापस चले गए थे।
बिल्डिंग से टकरा गया विमान
- बता दें कि एअर इंडिया का विमान बिना स्टॉपओवर के लंदन जा रहा था, इसलिए उसमें पर्याप्त ईधन भरा गया था। प्लेन ने जैसे ही टेक ऑफ किया, वह लगभग 850 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद अचानक नीचे आने लगा।
- कुछ ही सेकेंड में प्लेन एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से जा टकराया और जोरदार धमाका हो गया। आसमान में दूर से ही आग का गुबार देखा गया। अनुमान जताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ा: ‘हादसे से थोड़ी देर पहले ही प्लेन से उतर गया था’, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद शख्स का चौंकाने वाला दावा