• Tue. Mar 4th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Anand Parbat Water Tank Bursts News,Delhi Water Tank Burst: दिल्ली के आनंद पर्वत में पानी की टंकी फटी, मां-बेटा घायल – mother son injured after water tank bursts delhi anand parbat area

Byadmin

Mar 3, 2025


नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में घर के ऊपर लगी पानी की टंकी फटने से बड़ा हादसा हुआ है। मामला दिल्ली के आनंद पर्वत कैंप का है, जहां पानी की टंकी फटने से मां-बेटे घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह 5:22 बजे हुई। 60 वर्षीय जया और उनके 35 वर्षीय बेटे निजाम को चोटें आईं। टिन शेड पर रखी पानी की टंकी फटने से यह हादसा हुआ। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पूरा मामला मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके का है।

छत पर लगी पानी टंकी फटी

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत कैंप क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मकान की छत पर पानी की टंकी फटने से एक महिला और उसके बेटे के सिर में चोटें आईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार सुबह 5:22 बजे मिली, जब टिन शेड के ऊपर रखी पानी की टंकी फट जाने से दो लोग घायल हो गए।

मां-बेटा हुए घायल

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), (मध्य), एम हर्षवर्धन ने कहा कि दो लोग घायल हो गए और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कैंप की निवासी पूजा ने बताया कि जया और निजाम बाहर नहीं निकल पाए और अधिकारियों को बार-बार फोन करने के बावजूद कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया। उन्होंने कहा कि हम माचिस की डिब्बी के आकार के घरों में रहते हैं, जहां ऐसी स्थिति में भागने के लिए भी जगह नहीं होती। वे अपने घरों में फंस गए थे और भाग नहीं सके।

सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

इस घटना ने आनंद पर्वत कैंप में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटे-छोटे घरों में रहने वाले लोगों के लिए ऐसी दुर्घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। पानी की टंकियों की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

By admin