• Wed. Apr 2nd, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Another Earthquake With Magnitude Of 4.2 On The Richter Scale Hit Myanmar Know All Updates – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Mar 29, 2025


वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: शिव शुक्ला

Updated Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST

 म्यांमार में देर रात एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। शुक्रवार रात करीब 11:56 बजे पांचवी बार म्यांमार की धरती कांपी। म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप के कारण अब तक 154 लोगों की मौत हो चुती है और 730 लोग घायल हैं। इस बीच भारत ने आपदा प्रभावित देश की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। भारत वायुसेना के एक विमान से राहत सामग्री भेज रहा है। 


Another earthquake with magnitude of 4.2 on the Richter Scale hit Myanmar know all updates

म्यांमार में भूकंप के बाद तबाही का मंजर
– फोटो : पीटीआई


loader



विस्तार


म्यांमार में देर रात एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डराया। यहां शुक्रवार देर रात 23.56 पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इससे पहले म्यांमार में एक के बाद एक चार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका सबसे ज्यादा असर थाईलैंड पर पड़ा। बैंकॉक में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। 7.7 तीव्रता से लेकर 4.2 तीव्रता के झटकों का असर भारत, बांग्लादेश और चीन तक रहा। इस आपदा में अब तक 154 लोगों के मारे जाने की खबर है। जिसमें 144 लोग म्यांमार और थाईलैंड के 10 लोग शामिल हैं। 

Trending Videos

By admin