• Tue. Feb 11th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Arvind Kejriwal Punjab Cm Mlas Meeting In Delhi Today Live Updates News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Feb 11, 2025


12:20 PM, 11-Feb-2025

कपूरथला हाउस पहुंचे पंजाब सीएम मान और विधानसभा अध्यक्ष

दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में पंजाब सरकार के मंत्री और विधायकों की बैठक होनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कपूरथला हाउस पहुंच चुके हैं। 

12:15 PM, 11-Feb-2025

‘आप के 35 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने के बाद आम आदमी पार्टी में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आरोप लगा रही है कि अब अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के खिलाफ साजिश कर खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के करीब 35 विधायक टूटकर अन्य दलों में शामिल हो सकते हैं। इन सभी चीजों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पटियाला हाउस में पंजाब के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है।

11:43 AM, 11-Feb-2025

पार्टी क्यों टूटेगी? : पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर

पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ हमारी लगातार बैठकें होती हैं और समय-समय पर हम विधायक और मंत्री इस बात पर चर्चा करते हैं कि अपनी पार्टी को और मजबूती से कैसे आगे बढ़ाया जाए। यह एक नियमित बैठक है। पार्टी क्यों टूटेगी? हमने दिल्ली में बहुत मेहनत की। यह अलग बात है कि भाजपा अपने हथकंडे अपनाकर जीत गई, लेकिन हमारा वोट प्रतिशत बहुत कम नहीं हुआ। जनता अभी भी हमारे साथ है। जहां भी हमारी कमी होगी, हम उसे पूरा करेंगे। टूटने का सवाल ही नहीं उठता।

11:40 AM, 11-Feb-2025

बिलासपुर से आम आदमी पार्टी विधायक मंजीत सिंह का बड़ा बयान

पंजाब के बिलासपुर से आम आदमी पार्टी विधायक मंजीत सिंह ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि पंजाब के सभी विधायक दिल्ली चुनाव में ड्यूटी पर थे। दिल्ली में हमारी सरकार नहीं बन पाई। हमें यह देखना होगा कि कहां गलती हुई। पंजाब में हमारी बहुत अच्छी सरकार चल रही है। हमारे पास 94 विधायक हैं। हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी और अगले पांच साल भी चलेगी। 

11:38 AM, 11-Feb-2025

दिल्ली पहुंचे पंजाब सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब आप विधायकों की बैठक से पहले दिल्ली पहुंचे।

 

11:37 AM, 11-Feb-2025

आप की पंजाब इकाई के भीतर असंतोष

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में आप के लिए अन्य राज्यों में चुनावी संभावनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। आप की पंजाब इकाई के भीतर असंतोष की खबरों के बीच आज होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आप ने 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की थी।

11:37 AM, 11-Feb-2025

कपूरथला हाउस में हुई बैठक

बीते सोमवार को कपूरथला हाउस में हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों ने कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही, 2027 में होने वाले पंजाब चुनावों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने का आदेश दिया गया है।

11:36 AM, 11-Feb-2025

चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सीएम मान रवाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान काफिले के साथ चंडीगढ़ से सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 

11:33 AM, 11-Feb-2025

Punjab AAP MLA Meeting Live: पंजाब में ‘आप’ के 35 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी, दिल्ली में केजरीवाल की बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पंजाब को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो चुकी है। अटकलें हैं कुछ विधायक पार्टी के नेतृत्व से नाखुश हैं और अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।



By admin