11:27 PM, 12-Apr-2026
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। उन्हें याद किया है। साथ ही एक भावुक संदेश भी साझा किया है।
10:19 PM, 12-Apr-2026
जैकी श्रॉफ भी अंतिम दर्शन के लिए आशा भोसले के घर पहुंच गए
जैकी श्रॉफ गायिका आशा भोसले से अक्सर मिलने आया करते थे। निधन की खबर सुनकर जैकी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
09:01 PM, 12-Apr-2026
शबाना आजमी और जावेद अख्तर आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इनके अलावा विद्या बालन भी आशा भोसले के आवास पर नजर आईं।
08:54 PM, 12-Apr-2026
सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि
सलमान खान ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। आशा जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। एक ऐसी आवाज जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। आपके गीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।’
A huge loss for Indian music….
Heartbroken to hear about Asha ji. An irreplaceable voice, Your songs will continue to inspire generations. pic.twitter.com/Wzu1UOyzOV
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 12, 2026
08:20 PM, 12-Apr-2026
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
– फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार जनों से मुलाकात की। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।
07:37 PM, 12-Apr-2026
गीतकार समीर अनजान ने किया आशा भोसले को याद
गीतकार समीर अनजान ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया।
#WATCH | Mumbai: On the demise of legendary singer Asha Bhosle, Lyricist Sameer Anjan says, “This is very sad that one of the biggest singers of the century is not with us anymore. Asha Ji’s demise is like the end of an era. We have had very good relations with her. She sang… pic.twitter.com/eJRLsIqmzW
— ANI (@ANI) April 12, 2026
07:30 PM, 12-Apr-2026
सनी देओल और गायक हरिहरन ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
अभिनेता सनी देओल और गायक हरिहरन से आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है।
Asha ji aur unki aawaz hamesha hamare saath rahengi
Om Shanti 🙏🙏 pic.twitter.com/HxiGbbscdP
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) April 12, 2026
06:57 PM, 12-Apr-2026
देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनका काफिला आशा भोसले के घर पर देखा गया।
06:09 PM, 12-Apr-2026
आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे सेलेब्स
आशा भोसले का पार्थिव शरीर परिवार वाले घर लेकर आ गए। उनके घर पर कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। यह सभी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
06:08 PM, 12-Apr-2026
आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका मंदाना तक ने आशा ताई को याद किया
आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना, अनुष्का शर्मा, चिरंजीवी जैसे बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स ने आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है।