11:56 AM, 08-Apr-2026
नामांकन के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं, धन्यवाद, सम्मान, सलाम, जय जिनेंद्र और सत श्री अकाल का संदेश देती हूं। आज नामांकन दाखिल करते हुए मैं कहना चाहती हूं कि भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ मैं हर केंद्र और हर क्षेत्र के लिए काम करूंगी। हम सरकार बनाएंगे।”
VIDEO | West Bengal Assembly Polls: After filing nomination from Bhabanipur constituency, CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) says, “I extend my greetings, my thanks, my respects, my salaam, my Jai Jinendra and Sat Shri Akaal to everyone. Today, as I filed my nomination, I want… pic.twitter.com/WFnMCnwO0N
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026
11:39 AM, 08-Apr-2026
ममता बनर्जी थोड़ी देर में भरेंगी नामांकन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं।
#WATCH | TMC chairperson & West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at Survey Building to file nomination from Bhabanipur assembly constituency pic.twitter.com/sN0bVnjLku
— ANI (@ANI) April 8, 2026
08:03 AM, 08-Apr-2026
पुदुचेरी- मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग की पहल
पुदुचेरी में मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग की ओर से गांधी प्रतिमा के सामने स्तंभ स्थापित किया गया है। चुनाव आयोग ने व्यापक अभियान चलाकर लोगों को मतदान प्रक्रिया व ईवीएम के उपयोग के बारे में जागरूक किया।

08:03 AM, 08-Apr-2026
असम को घुसपैठियों का गढ़ नहीं बनने देंगे- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प. बंगाल में बदलाव जरूर होगा और जब राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी, तो सभी घुसपैठियों को उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा। पथारकंडी में एक चुनावी रैली में शाह ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने असम की बराक घाटी में घुसपैठियों को पनाह दी, जिससे वे श्रीभूमि, सिलचर और कछार जिलों में हावी हो गए। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध इसलिए करती है क्योंकि वह जानती है कि यह कानून यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य में कोई भी घुसपैठिया न रहे। शाह ने कहा, बांग्लादेश से सताए हुए हिंदू इस कानून के दायरे में आते हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है, पर मुस्लिम घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछाती है। उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, राहुल बाबा सुन लें, हम असम को घुसपैठियों का इलाका नहीं बनने देंगे।
08:03 AM, 08-Apr-2026
पीएम मोदी पर हमलावर सीएम एमके स्टालिन
तमिलनाडु के कडलूर में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं मेट्रो रेल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं। स्टालिन ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान दिखाता है कि प्रधानमंत्री महिलाओं की तरक्की को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना बंद हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की इस योजना को “आर्थिक क्रांति” बताया और कहा कि इससे महिलाओं को बड़ी मदद मिली है और उनकी जिंदगी आसान हुई है। इसके साथ ही स्टालिन ने एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी ने राज्य के अधिकार बीजेपी के सामने “सरेंडर” कर दिए हैं और उनकी पार्टी अब “अमित शाह की डीएमके” बन गई है। स्टालिन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर तमिलनाडु को तेजी से आगे बढ़ाना है, तो “द्रविड़ मॉडल 2.0” सरकार को फिर से सत्ता में लाना जरूरी है।
07:55 AM, 08-Apr-2026
Assembly Election 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन; असम, केरल और पुदुचेरी में कल मतदान
केरल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम छह बजे थम गया। अंतिम दिन शीर्ष दलों के नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत डीएमके नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रचार की कमान संभाली। तीनों राज्यों में बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। असम में 126 सीट, केरल में 140 और पुडुचेरी में कुल 30 सीटें हैं। असम में 2.50 करोड़ मतदाता व 722 उम्मीदवार हैं। केरल में 890 उम्मीदवार व 2.71 करोड़ मतदाता हैं। वहीं, पुदुचेरी में कुल 294 उम्मीदवार हैं। यहां 9.44 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।