• Fri. Oct 18th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

Bahraich Violence News,राम गोपाल मिश्रा की पत्नी पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं, बहराइच हिंसा के बाद खुद वीडियो बताया सच – ram gopal mishra wife not satisfied with police administration action after bahraich violence up crime news

Byadmin

Oct 18, 2024


अजीम मिर्जा, बहराइच: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से 5 को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें से दो को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। ये कार्रवाई बहराइच पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस हिंसा में मरे राम गोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखाई दे रही है।

पत्नी रोली ने खुद से शूट कर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैं हूं राम गोपाल की पत्नि जिनकी आज से चार दिन पहले हत्या हुई। हम न्याय मांग रहे हैं, लेकिन हमें न्याय मिल नहीं रहा है। पुलिस प्रशासन हमें न्याय नहीं दिला रही है। वह लोग घूस ले लिए हैं, उन्हें पकड़े तो जरूर हैं, लेकिन उन्हें मारा नहीं गया है। हम लोगों को दिखाया गया कि पैर पर गोली मारी गई है। हालांकि हमारे साथ इंसाफ नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन हमारे साथ बहुत अन्याय कर रही है, जो हमें चाहिए वह हमें मिल नहीं रहा है।

परिवार को नकद और योजनाओं का लाभ

आपको बताते चले कि इंसाफ मांगने के लिए मृतक राम गोपाल मिश्रा का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी गया था, तब उन्हें इंसाफ का पूरा आश्वासन मिला था। मृतक की पत्नी और मां को 5-5 लाख रुपये भी सरकार ने देने की घोषणा की थी।

दोनों के खातों में ये रकम पहुंच चुकी है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा रहा है। इसमें उन्हें आवास, शौचालय, पेंशन आदि सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

By admin