• Fri. Feb 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Bangladesh Election Results 2026 Live:चुनावी रुझानों में बीएनपी ने बनाई बड़ी बढ़त, 171 सीटों पर चल रही आगे – Bangladesh Election 2026 Results Live Polls Vote Counting Result Bnp Jamaat Muhammad Yunus

Byadmin

Feb 13, 2026


04:07 AM, 13-Feb-2026

बांग्लादेश चुनाव में अब तक 117 सीटों के नतीजे घोषित

बांग्लादेश की संसदीय चुनाव में अब तक 117 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएनपी और उसके सहयोगी दलों ने 91 सीटें हासिल की हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों को 23 सीटें मिली हैं। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को अभी कोई सीट नहीं मिली है। अन्य उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीती हैं। अभी 191 सीटों के नतीजे बाकी हैं। हालांकि, बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 171 सीटों पर आगे है। वहीं, जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें पर आगे चल रही है।

02:16 AM, 13-Feb-2026

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी ने बनाई बड़ी बढ़त, 171 सीटों पर आगे

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 300 सदस्यीय जातीय संसद में 171 सीटें हासिल कर साधारण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय टीवी रिपोर्ट के हवाले से उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें मिलीं और पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने शुरुआती तौर पर हार स्वीकार करने के संकेत दिए। 

 

01:11 AM, 13-Feb-2026

रुझानों में बीएनपी बहुमत के करीब, 131 सीटों पर बढ़त

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के ताजा रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 131 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। साधारण बहुमत के लिए 151 सीटें जरूरी हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि वे बहुमत पार कर चुके हैं, हालांकि आधिकारिक नतीजों में अभी पुष्टि नहीं हुई है।  

12:23 AM, 13-Feb-2026

बीएनपी को 131 सीटों पर बढ़त, जमात 26 पर आगे

बांग्लादेश के संसदीय चुनाव के ताजा रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी अब तक 131 सीटों पर आगे चल रही है। साधारण बहुमत के लिए पार्टी को 151 सीटों की जरूरत है। बीएनपी नेताओं ने जीत का भरोसा जताते हुए दावा किया है कि पार्टी बहुमत पार कर चुकी है, हालांकि आधिकारिक नतीजों में इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पार्टी नेता आमिर खुसरो महमूद चौधरी ने दो-तिहाई सीटें जीतने तक का दावा किया है। जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान ने भी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का संकेत दिया है।

11:49 PM, 12-Feb-2026

Bangladesh Election Results 2026: BNP 77, जमात 26 और NCP दो सीट पर आगे

बांग्लादेश आम चुनाव के लिए जारी मतगणना में बीएनपी ने 77 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं जमात-ए-इस्लामी 26 सीटों पर आगे है, जबकि एनसीपी दो सीटों पर आगे चल रही है।

 

11:14 PM, 12-Feb-2026

Bangladesh Election Results 2026: तंगेल-7 सीट से जीते बीएनपी के अबुल कलाम आजाद सिद्दीकी

बांग्लादेश संसदीय चुनाव में तंगेल-7 निर्वाचन क्षेत्र में बीएनपी के अबुल कलाम आजाद सिद्दीकी ने 141,253 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, जमात-ए-इस्लामी के अब्दुल्ला तालुकदार को 71,040 वोट मिले।

11:10 PM, 12-Feb-2026

Bangladesh Election Results 2026: BNP 70, जमात 21 और NCP दो सीट पर आगे

बांग्लादेश संसदीय चुनाव के तहत मतों की गणना जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार, बीएनपी ने 70 सीटों पर बढ़त बना रखी है, वहीं जमात-ए-इस्लामी 21 सीटों पर आगे है। जबकि एनसीपी दो सीटों पर आगे चल रही है।

10:45 PM, 12-Feb-2026

Bangladesh Election Results 2026: BNP 50 तो 20 सीटों पर आगे जमात

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के तहत मतदान के बाद मतगणना जारी है। स्थानीय समाचार चैनलों के अनुसार, बीएनपी अब 50 सीटों पर और जमात-ए-इस्लामी 20 सीटों पर आगे है। बांग्लादेश की संसद में कुल 300 सीटें हैं, जिनमें से साधारण बहुमत के लिए 151 सीटों की जरूरत है। हालांकि इस चुनाव में 299 सीटों पर मतदान हुए हैं, क्योंकि एक निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान रद्द किया गया था।

10:23 PM, 12-Feb-2026

Bangladesh Election Results 2026: बोगरा-6 सीट से भी जीते तारिक रहमान

बीएनपी प्रमुख और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने बांग्लादेश संसदीय चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि तारिक रहमान ने पहले ढाका-17 सीट से जीत हासिल की की थी, इसके बाद उन्होंने बोगरा-6 सीट से भी जीत हासिल की है।

09:53 PM, 12-Feb-2026

Bangladesh Election Results 2026: ढाका-17 से तारिक रहमान की जीत

बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य शैरुल कबीर खान के अनुसार, बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। गुरुवार सुबह, तारिक रहमान ने राजधानी के गुलशन मॉडल हाई स्कूल और कॉलेज केंद्र में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में अपना वोट डाला। वे सुबह करीब 9:30 बजे केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला। उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान ने भी उनके साथ मतदान किया था।

By admin