बेंगलुरु में आरसीबी की परेड का जश्न कई लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गया। दरअसल आरसीबी की विक्टरी परेड का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि ढेरों घायल भी बताए जा रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में आरसीबी की परेड का जश्न कई लोगों की मौत के बाद मातम में बदल गया। दरअसल आरसीबी की विक्टरी परेड का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु में लोगों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि ढेरों घायल भी बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद परेड को स्थगित कर दिया गया। इस घटना के बाद भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि इस दिल दहला देने वाली घटना को टाला जा सकता था। वहीं कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने हादसे में मरने वालों की संख्या पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।