भोरे-भोरे पहुंची IT टीम
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह स्थानीय पुलिस के साथ भीखनपुर पहुंची। टीम ने मस्जिद के पास एक घर पर छापा मारा। घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। IT अधिकारी घर के अंदर जाकर जाँच कर रहे थे। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आईटी की टीम किसके यहां छापा मारा है और इसके पीछे की मकसद क्या है।
चर्चाओं का बाजार गर्म
छापेमारी की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है। कार्रवाई के कारणों का पता नहीं चल सका है। छापेमारी के समय आसपास की सभी दुकानें बंद थीं। राहगीर पुलिस की तैनाती देखकर हैरान थे। स्थानीय लोग आपस में बातें कर रहे थे। सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर क्या हुआ है। लोग उत्सुकता से और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई अभी जारी है। फिलहाल छापेमारी की वजह पता नहीं चल सका है।