• Wed. Mar 26th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Big Agreement Between Us And Ukraine, Agreement Reached To Stop Attacks On Commercial Ships In The Black Sea – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Mar 25, 2025


युद्ध विराम वार्ता के बीच अमेरिका और यूक्रेन में बड़ा समझौता हुआ है। रूस के साथ युद्ध रोकने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अमेरिका और यूक्रेन ने सुरक्षित नौवहन, बल प्रयोग को समाप्त करने और काला सागर में व्यावसायिक जहाजों पर हमले रोकने पर सहमति बनी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि सैन्य उद्देश्यों के लिए भी व्यावसायिक जहाजों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

Trending Videos

इसके अलावा व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन इस पर भी सहमत हुए कि संयुक्त राज्य अमेरिका युद्धबंदियों के आदान-प्रदान, नागरिक बंदियों की रिहाई और यूक्रेनी बच्चों की वापसी में मदद करेगा। 

ये भी पढ़ें:  युद्धविराम पर बातचीत के लिए US ने रूस-यूक्रेन के साथ कीं अलग-अलग बैठकें, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

युद्ध विराम वार्ता को लेकर रविवार को अमेरिकी प्रतिनिधियों ने यूक्रेन के अधिकारियों से चर्चा की थी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई बैठक में काला सागर में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा के लिए हमले रोकने पर भी विचार किया गया था। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने कहा था कि बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें:  अमेरिका-यूक्रेन में बड़ा समझौता, काला सागर में व्यावसायिक जहाजों पर हमले रोकने पर बनी सहमति

तीनों देशों की अलग-अलग मांग

पिछले दिनों तीन साल से जारी यूक्रेन युद्ध में 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी,लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह अमल नहीं हो पाया है। दोनों देशों के बीच अब भी ड्रोन और मिसाइलों से हमले जारी हैं। युद्धविराम के लिए सबसे बड़ा विवाद यह है कि कौन-कौन से ठिकाने हमलों से सुरक्षित रहेंगे।

अमेरिका का कहना है कि ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को इस समझौते में शामिल किया जाना चाहिए, जबकि रूस केवल ऊर्जा सुविधाओं तक इसे सीमित रखना चाहता है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि वह रेलवे और बंदरगाहों को भी इस सुरक्षा के दायरे में लाना चाहते हैं। 

संबंधित वीडियो

By admin