• Wed. Mar 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Bihar :निशांत कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, युवा और नेताओं से की बातचीत; कहा- पिता की तरह करुंगा काम – Nishant Kumar Visit Jdu Party Office Nitish Kumar Patna Bihar News

Byadmin

Mar 25, 2026


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने के बाद से पार्टी में एक नई सुगबुगाहट तेज हो गई है। निशांत कुमार धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति में जमने लगे हैं। वह लगातार अलग-लग जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को निशांत कुमार अचानक जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही निशांत कुमार एक्शन मोड में नजर आने लगे। उन्होंने सारण प्रमंडल के अध्यक्षों और विभिन्न जिला अध्यक्षों के साथ एक संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने युवाओं और अनुभवी नेताओं के साथ बातचीत की।


Trending Videos



बैठक के बाद निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जमकर बधाई दी। इस दौरान निशांत कुमार ने कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वह लगातार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलेंगे। निष्णात कुमार ने कहा कि मैं पिताजी का विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।

By admin