• Thu. Dec 11th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Bihar News :नीतीश कुमार को हराने वाले दिग्गज ने लालू यादव का साथ छोड़ा, राजनीति से भी लिया संन्यास – Bihar News : Vijay Krishna Resigned From Rjd Party Defeated Jdu Party Nitish Kumar In 2004 Lok Sabha Elections

Byadmin

Dec 10, 2025


Bihar: बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल को एक बड़ा झटका लगा है। राजद के साथ लंबे समय से रहे विजय कृष्ण ने न सिर्फ पार्टी से इस्तीफा दे दिया, बल्कि राजनीति से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने पुराने समय में नीतीश कुमार को भी हराया था। 


Bihar News : Vijay Krishna resigned from RJD party defeated jdu party Nitish Kumar in 2004 Lok Sabha elections

नीतीश कुमार, विजय कृष्ण और लालू प्रसाद
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को उनके पुराने और दिग्गज सहयोगी ने बड़ा झटका दिया है। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे समाजवादी नेता विजय कृष्ण ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, विजय कृष्ण ने खुद को सक्रिय राजनीति से अलग होने का भी एलान किया है।

Trending Videos

नीतीश कुमार को लोकसभा में हरा कर मचाया था तहलका

विजय कृष्ण की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में रही है, जिन्होंने साल 2004 के लोकसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए राजनीति में तहलका मचा दिया था। उन्होंने बाढ़ लोकसभा सीट से बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री और तब के जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार को करारी शिकस्त दी थी। राजपूत बिरादरी से आने वाले विजय कृष्ण ने लालू और राबड़ी देवी दोनों की सरकारों में मंत्री के तौर पर काम किया था।

 

By admin