• Thu. Sep 4th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Bihar News : Bjp Party Called Bihar Bandh Protest Against Abuse Of Pm Narendra Modi Nda Party Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Sep 4, 2025


Bihar Bandh News : भाजपा ने सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए गुरुवार 4 सितंबर को बिहार बंद का एलान कर रखा था। कई स्कूल बंद रहे। दुकानों ने खुद भी बंद कर लिया। कई जगह सड़क जाम के दौरान गतिरोध-हंगामा भी हुआ। देखें, पूरे बिहार का ताजा हाल।


Bihar News : BJP party called Bihar Bandh protest against abuse of PM narendra modi nda party patna bihar

सड़क पर उतरीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कहे जाने वाले अपशब्द और अमर्यादित बयान दिए गये थे, इसी बात को लेकर आज पूते बिहार में बंद का आह्वान किया गया है। बिहार बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता करेगी। यह मार्च सुबह 8 बजे से  इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू किया जाएगा और पैदल चलते हुए यह डाकबंगला चौराहा पर जाएंगे बौर वहां कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। 

loader

Trending Videos


 

By admin