• Fri. Aug 15th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

Bihar News Independence Day News: 15 August Celebrations In Bihar, Cm Nitish Kumar; Patna Rjd, Bjp, Jdu – Amar Ujala Hindi News Live

Byadmin

Aug 15, 2025


09:11 AM, 15-Aug-2025

सीएम नीतीश ने फिर दिलाई लालू राज की याद

सीएम नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि अब सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख 12 हजार हो गई है। सीएम नीतीश ने लालू राज की याद दिलाते हुए कहा कि पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? पहले एक या दो मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते थे। अब 10 हजार मरीज रोज आ रहे हैं। अब 21 जिलों ने मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 5400 बेड और अन्य मेडिकल कॉलेज को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है। आप जाकर देखिए कितना बड़ा मेडिकल कॉलेज हमलोगों ने पटना में बनाया है। 

09:05 AM, 15-Aug-2025

ऐसा करने वाले पहले सीएम बने नीतीश कुमार 

सीएम नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 19वीं बार तिरंगा फहराया। ऐसा करने वाले वह बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

08:56 AM, 15-Aug-2025

सीएम नीतीश कर रहे परेड का निरीक्षण 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम के साथ गांधी मैदान पहुंचे। सीएम रथ पर सवार होकर परेड निरीक्षण कर रहे हैं। 

08:41 AM, 15-Aug-2025


गांधी मैदान में परेड लिए तैयार बिहार पुलिस के जवान।
– फोटो : अमर उजाला

परेड के सज्जा हैं जवान

कुछ ही देर में सीएम नीतीश कुमार तिरंगा फहराएंगे। वह गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। गांधी मैदान में लोगों की भीड़ जुट चुकी है। बिहार पुलिस के जवान परेड के लिए सज्ज हो चुके हैं। 

08:16 AM, 15-Aug-2025


विधानसभा में तिरंगा को सलामी देते विस अध्यक्ष नंद किशोर यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष ने यह बातें कहीं

बिहार विधान सभा के नंद किशोर यादव ने आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्त्तव्य एवम् समर्पण की भावना को दृढ़ करने व अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। यह वह अविस्मरणीय दिन है जब हमने वर्षों की गुलामी की जंजीरें तोड़ीं और स्वतंत्रता की अमर लौ प्रज्ज्वलित की। यह दिन हमारे लिए केवल आज़ादी का जश्न मनाने का नहीं है, बल्कि महान स्वतंत्रता सेनानियों व हुतात्माओं के बलिदान, साहस और समर्पण को याद करने का भी है।

07:36 AM, 15-Aug-2025

Independence Day Live: रिकॉर्ड 19वीं बार सीएम नीतीश गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, जानिए, क्या बातें कहीं

बिहार समेत पूरा देश आज अपना 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राज्य में जश्न का माहौल है। सुबह से ही देश भक्ति गीतों की गूंज घर-घर से सुनाई दे रही है। घर-घर तिरंगा लहरा रहा है। चौक-चौराहों पर जलेबिंया बन रही हैं। सभी जिलों के प्रमुख कार्यालय, स्कूल, शहीद स्मारक और चौक-चौराहों को सजा दिया गया है। पटना में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास तैयारी है। ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड 19वीं बार तिरंगा फहराने जा रहे हैं। वह गांधी मैदान से लोगों को संबोधित भी करेंगे। इधर, स्वतंत्रपता दिवस को लेकर पटना समेत पूरे बिहार में सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है। गांधी मैदान को सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर में बांटा गया है। 65 जगहों पर 100 से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

Independence Day: बिहार के इस जिले में आधी रात में लोगों ने फहराया तिरंगा, 1947 चली आ रही परंपरा; जानिए कहानी

By admin